बुढ़ाना। वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता सत्येंद्र पाल बुढ़ाना तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने अधिवक्ताओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें भेंट कीं और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।सत्येंद्र पाल ने कहा कि अधिवक्ता लोकतंत्र की सबसे मज़बूत कड़ी हैं। वे केवल अदालतों में मुकदमों की पैरवी नहीं करते, बल्कि समाज में न्याय और बराबरी की सोच को आगे बढ़ाने का भी काम करते हैं। अधिवक्ताओं की ईमानदारी और निष्ठा ही आमजन को न्याय दिलाने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि गांधी और अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर अधिवक्ता समाज में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।इस दौरान अधिवक्ताओं ने भी सत्येंद्र पाल का आभार जताया और कहा कि इस तरह के प्रयास उनके मनोबल को बढ़ाते हैं। अधिवक्ताओं ने PDA पंचायत में सहयोग का भरोसा दिलाया।सत्येंद्र पाल ने अधिवक्ताओं को 17 अगस्त को बुढ़ाना में होने वाली PDA पंचायत में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मौके पर सपा जिला सचिव अनेश निर्वाल, साहिब अंसारी, रविन्द्र पाल, सचिन कुमार, फिरदौस रिजवान और अमित कुमार शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
