मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना तहसील स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय में सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव ने क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का तत्काल निस्तारण किया। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, चकबंदी, पारिवारिक विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, बिजली व अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।एसडीएम अपूर्वा यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर संभव है, उन्हें तुरंत हल कराया जाए, जबकि जटिल मामलों में संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर समयबद्ध और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनसुनवाई के दौरान एसडीएम ने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतकर्ताओं के गांव और स्थलों पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें तथा रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष निर्णय लें, ताकि पीड़ितों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर उसकी जानकारी शिकायतकर्ता को दी जाए।एसडीएम ने फरियादियों से संवाद करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही, जिनमें से कई लोगों ने प्रशासनिक कार्यशैली पर संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights