मुज़फ्फरनगर। गाँव बरवाला के विशेष कुमार पाल के भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बनकर पास आउट होने पर मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पहुँचा और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। विशेष कुमार पाल को इंडियन नेवल अकादमी की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है, जो पूरे जिले और विशेष रूप से धनगर समाज के लिए गर्व का विषय है।

बसपा जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश के नेतृत्व में पहुँचे प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पांकर पाल, मंडल कोर्डिनेटर सतीश कुमार रवि, प्रेमचंद गौतम,सत्य प्रकाश, अरविंद गौतम संजय कुमार,आज़ाद मावी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष कुमार पाल और उनके परिजनों को सम्मान-पत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बसपा नेताओं ने कहा कि विशेष की उपलब्धि मेहनत और अनुशासन का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि धनगर समाज के इस होनहार युवा ने बहुजन समाज पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights