लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती की बिहार चुनाव परिणाम के बाद पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होनें बिहार चुनाव को निष्पक्ष न कराये जाना का आरोप लगाया है।
उन्होंने बिहार में बसपा से एक मात्र विधायक चुने गये सतीश कुमार यादव को बधाई दी । सतीश कुमार यादव बिहार के कैमूर जनपद की रामगढ़ सीट से विधायक चुने गये है। मायावती ने इस जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं को दृढ़ इच्छा शक्ति से मिली जीत बताई है। रामगढ़ सीट से विधायक बने सतीश कुमार यादव मात्र 30 वोटों से विजयी मिली है। सतीश कुमार यादव को 72,689 मत मिले है। मायावती ने कहा कि इस बेहद करीबी मुकाबले के बावजूद बसपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती से डटे रहें।
मायावती ने बिहार विधान चुनाव परिणामों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और बिना दबा के होता तो बसपा इस अधिक सीटें जीत सकती थी । बसपा ने बिहार की कई सीटों पर कड़ा चुनाव लड़ा मगर बसपा को इस बार कोई खास सफलता नही मिल पाई।
