बिहार में पकड़ौआ विवाह में एक बार फिर तेज़ी आई है। 80 के दशक में उत्तर बिहार में विशेषत: बेगूसराय में पकड़ौआ विवाह के मामले खूब मामले सामने आए थे। अब एकबार फिर ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां BPSC TRE-2 में प्लस-टू शिक्षक बने युवक की पकड़ कर जबरदस्ती शादी करवा दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार,बीपीएससी शिक्षक अवनीश को पकड़कर जबरदस्ती लड़की एएनएम गुंजन से विवाह करा दिया गया। कटिहार के एक मंदिर में जबरदस्ती दोनों की शादी करवाई गई। इस संबंध में लड़की वालों ने बताया कि युवक अविनाश राजौरा सिकंदरपुर का रहने वाला है जो 4 साल से गुंजन के साथ रिलेशनशिप में था। लेकिन नौकरी लगने के बाद अवनीश ने शादी से इन्कार कर दिया। जिसके बाद उन लोगों ने अवनीश को पकड़कर जबरदस्ती गुंजन के साथ शादी करवा दी।

साथ ही उन्होंने बताया कि सभी विवाह समारोह पूरे करा लिए गए थे और दोनों पक्षों के परिवार राजौड़ा पहुंचे थे। लेकिन शुक्रवार को जब लड़की पक्ष के लोग दोनों को राजौड़ा चौक ले गए, तो दूल्हा, अवनीश नामक व्यक्ति, एक बहाने से कूदकर भाग निकला। इस घटना के बाद, दुल्हन गुंजन को उसके ससुराल ले जाया गया। लेकिन ससुरालवालों ने उसे रखने से इन्कार कर दिया और उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अवनीश और उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। अब दुल्हन गुंजन प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights