महाकुम्भ पहुंची कैटरीन कैफ, स्वामी चिदानंद सरस्वती से लिया आशीर्वाद, संगम में लगाईं डुबकी

महाकुम्भ नगर, 24 फरवरी (हि.स.)। बॉलीवुड सेलेब्स संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को कैटरीना कैफ अपनी सास के साथ महाकुम्भ पहुंची है और संगम में आस्था की डुबकी लगाईं। कैटरीना की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें, आज सुबह बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार ने संगम में डुबकी लगाई थी।

सास के साथ पहुंची कैटरीना : कैटरीना कैफ अपनी सास के साथ महाकुम्भ पहुंची हैं। इस दौरान कैटरीना कैफ ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। महाकुम्भ पहुंचकर कैटरीन कैफ ने परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती का आशीर्वाद लिया।

विक्की कौशल भी गए थे : कैटरीन के पति विक्की कौशल अपनी फिल्म छावा के प्रमोशन के दौरान महाकुम्भ गए थे। महाकुम्भ में डुबकी लगाने के बाद विक्की ने कहा था- ‘बहुत अच्छा लग रहा है। काफी समय से इंतजार कर रहे थे कि कब हमें यहां आने का अवसर मिलेगा। अब जब हम यहां हैं तो बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि हम महाकुम्भ का हिस्सा बन रहे हैं।’

कैटरीना कैफ अपनी सास के साथ अक्सर धार्मिक स्थानों पर जाती रहती हैं। कुछ समय पहले सास-बहू की जोड़ी शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने के लिए गई थी। जहां से दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights