नई दिल्ली | मध्य पूर्व के रेगिस्तानी देश सऊदी अरब में मौसम ने ऐसा करवट बदली कि हर कोई चौंक गया। आमतौर पर भीषण गर्मी और तपते रेगिस्तान के लिए पहचाने जाने वाले सऊदी अरब के कई इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं के साथ गिरी बर्फ ने पूरे क्षेत्र को सफेद चादर में ढक दिया।मिली जानकारी के अनुसार सऊदी अरब के उत्तरी हिस्सों, विशेषकर पहाड़ी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान अचानक शून्य के करीब पहुंच गया, जिसके चलते बर्फबारी हुई।

स्थानीय लोगों के लिए यह नजारा बेहद दुर्लभ और रोमांचक रहा। लोग घरों से बाहर निकलकर बर्फ के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बर्फबारी पश्चिमी विक्षोभ और असामान्य ठंडी हवाओं के कारण हुई है। जलवायु परिवर्तन के चलते दुनिया के कई हिस्सों में मौसम के ऐसे असामान्य बदलाव देखने को मिल रहे हैं, और सऊदी अरब में बर्फबारी भी उसी का एक उदाहरण मानी जा रही है।

हालांकि ठंड बढ़ने से जनजीवन पर भी असर पड़ा है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर पहाड़ी और खुले इलाकों में यात्रा करने वालों के लिए चेतावनी जारी की गई है।रेत के समंदर में बर्फ की यह तस्वीरें न सिर्फ चौंकाने वाली हैं, बल्कि यह भी बताती हैं कि प्रकृति कब और कैसे अपना रंग बदल ले, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights