मुज़फ्फरनगर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस पर बुधवार को सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मुज़फ्फरनगर के पाल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान चौक-चौराहे की सफाई की गई और शहीद प्रेमपाल की प्रतिमा को धोकर साफ किया गया। प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस पूरे देश में सेवा कार्यों के रूप में मनाया जाता है।

पाल चौक पर चलाया गया यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं रहा बल्कि शहीदों की स्मृति को सम्मान देने और स्वच्छता का संदेश समाज तक पहुँचाने का भी प्रयास रहा। उनका कहना था कि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है और हर व्यक्ति को इसमें अपना योगदान देना चाहिए।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल, हरेंद्र पाल,सभासद ललित कुमार, मंडल महामंत्री सुशील गोयल, राजसिंह पाल, अमित कुमार, कल्याण सिंह, अंकित सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने श्रमदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights