उन्नाव, 06 मार्च । भारतीय जनता पार्टी उन्नाव द्वारा 7 और 8 मार्च को जिले के विभिन्न मण्डलों में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने बताया कि इस महाअभियान के अंतर्गत विभिन्न विधानसभाओं के प्रमुख स्थलों पर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। बांगरमऊ के अंतर्गत गंजमुरादाबाद मण्डल का प्रशिक्षण विशाल गेस्ट हाउस गंज मुरादाबाद में, सफीपुर विधानसभा अंतर्गत सफीपुर मण्डल का प्रशिक्षण कालिंदी इण्टर कॉलेज में, उन्नाव सदर विधानसभा अंतर्गत सरोसी एवं मसवासी मण्डल का प्रशिक्षण सिया कॉन्टिनेंटल, उन्नाव में होगा।
इसी प्रकार भगवंतनगर विधानसभा अंतर्गत बदरका एवं सिकंदर पुर कर्ण मण्डल का प्रशिक्षण परिमल वाटिका, सिकंदर पुर कर्ण में, पुरवा विधानसभा अंतर्गत पुरवा मण्डल का प्रशिक्षण सूर्यप्रताप डिग्री कॉलेज, डेला में आयोजित होगा। जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को कुशल एवं प्रशिक्षित बनाना है।————-
