भाजपा के एक्स हैंडल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार, भाजपा नेता और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा दोपहर 12ः40 बजे पटना के पटेल गोलंबर पहुंचेंगे। वो यहां 150वीं जयंती पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद नड्डा अपराह्न दो बजे बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। दो घंटे बाद शाम चार बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पटना जिले में वापसी होगी। वो विक्रम के पार्वती हाईस्कूल स्पोर्ट्स ग्राउंड में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

नड्डा बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में मतदाताओं को कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के असली चरित्र से भी अवगत करा रहे हैं। उन्होंने गत दिवस कहा कि यह आरजेडी राष्ट्रीय जनता दल नहीं है। यह (आर) रंगदारी, (जे) जंगलराज और (डी) दादागिरी की पार्टी है। इनके डीएनए में गुंडागर्दी करना, जंगलराज फैलाना और अपहरण को उद्योग बनाना है। नड्डा ने यह भी कहा कि कांग्रेस और राजद को आपसे कोई मतलब नहीं है। लालू अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हैं। सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल को प्रधानमंत्री बनाने में लगी हैं। इनको केवल अपने परिवार से मतलब है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights