पार्टी नेताओं के मुताबिक शाम करीब साढ़े 6 बजे प्रधानमंत्री मुख्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मुख्यालय में मौजूद भाजपा नेता इस जीत को विकास की जीत बता रहे हैं। बिहार के शुरुआती रुझानों पर भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग बहुमत के आंकड़े को पार कर रहा है। बिहार में डबल इंजन वाली सरकार सत्ता में लौट रही है। लोग अपराध और अराजकता नहीं चाहते; वे विकास चाहते हैं। राजद का बयान चुनावी हार पर उनकी हताशा को दर्शाता है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि बिहार में सरकार की वापसी हो रही है, तो यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजग के लिए एक निर्णायक सत्ता समर्थक रुझान को दर्शाता है, जिसे हम 2014 से बार-बार देख रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी अब तक केंद्र में तीन बार अपनी सरकार बना चुके हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर डेढ़ बजे तक के रूझानों में भाजपा-नीत राजग 201 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 36 और अन्य 6 सीटों आगे हैं। राज्य विधानसभा में 243 सीटें हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights