देश ही नही विदेशों में भी अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है भाजपा : कलराज मिश्र

कानपुर, 02 मई (हि.स.)। भाजपा आज सिर्फ राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक मजबूत पहचान बना चुकी है। इसलिए यह आवश्यक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार न केवल भारत में बनी रहे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश की गरिमा को और ऊंचा करे। यह बातें शुक्रवार को जनपद पहुंचे पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कही।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र नौबस्ता स्थित कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़े ही गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान श्री मिश्र ने अपने पुराने संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि भाजपा का यह क्षेत्रीय कार्यालय विश्वस्तरीय पार्टी के अनुरूप उच्च स्तर का है और इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की दिन रात की मेहनत और पार्टी से जुड़े एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का ही नतीजा है, जो देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया मे भारत का परचम लहराया जा रहा है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह एवं उपेंद्र पासवान ने कलराज मिश्र को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। तो वहीं पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, बालचंद्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र पाटनी, दिनेश राय, कौशल किशोर दीक्षित सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights