bjp-chug--kabbadi-player

चुग ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार के संरक्षण में गैंगस्टर, अपराधी और हथियारबंद गिरोह बेखौफ घूम रहे हैं। जिस पंजाब ने देश को असंख्य खेल प्रतिभाएं दीं, वहीं आज खिलाड़ी सुरक्षित नहीं हैं। यह घटना केवल एक खिलाड़ी की हत्या नहीं, बल्कि पंजाब की खेल प्रतिभा और उसकी पहचान की हत्या है।

तरुण चुग ने कहा कि जिस पंजाब की धरती ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए, उसी धरती पर इस तरह की घटनाएं यह स्पष्ट करती हैं कि आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब में कानून का राज समाप्त हो चुका है और जंगलराज हावी हो गया है। अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि वे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक मंचों पर भी गोलियां चलाने से नहीं डर रहे।

तरुण चुग ने इस जघन्य अपराध की तुरंत, निष्पक्ष और प्रभावी जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब को डर और अराजकता के हवाले नहीं छोड़ा जा सकता और कानून व्यवस्था बहाल करना मान सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिससे वह लगातार भागती नजर आ रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights