भाजपा सरकार बाबा साहब के विचारों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध : ब्रजेश पाठक

भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती सम्मान समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री

गाजियाबाद, 15 अप्रैल (हि.स.)। भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर महानगर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को सप्ताह सम्मान अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर ब्रजेश पाठक ने कहा बाबा साहब ने भारत को एक मजबूत संविधान दिया, जो सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों का आधार है। भाजपा सरकार उनके विचारों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान और अवसर दिलाना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।

इससे पहले उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक नवयुग मार्किट में पहुंचे और वहां भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की प्रतिमा चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि की शीश झुकाकर उनके चरणों में प्रणाम किया।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जनसामान्य, कार्यकर्ता, अनुसूचित जाति समाज के प्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारीगण एवं प्रबुद्ध वर्ग के सम्मानित व्यक्तियों ने भाग लिया। समारोह के दौरान बृजेश पाठक का भव्य स्वागत कर उन्हें संविधान की प्रति एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। युवा मोर्चा ने उनके सभागार में आने से पूर्व कालका गढ़ी चौक पर शानदार पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़ों से स्वागत अभिनंदन किया। वहां से बाबा साहब के चित्र लगे वाहन के साथ शानदार रोड शो के माध्यम से उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की। मयंक गोयल ने कहा कि बाबा साहब की प्रेरणा से हम सभी को समाज में बराबरी, भाईचारे और न्याय की स्थापना हेतु सतत कार्य करते रहना चाहिए। इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ता महानगर के 2100 बूथों पर बाबा साहब की जयंती को सेवा समर्पण सप्ताह मनाने के उद्देश्य से प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान, अनुसूचित समाज बस्तियों एवं व्यक्तियों से संपर्क कर सरकार के सेवा, सुरक्षा, सुशासन नीति रीति को घर घर पहुंचाने का आह्वान करेंगे। बाबा साहब जी का मिशन अधूरा, मोदी जी करेंगे पूरा…कार्यकर्ता इस संदेश के साथ अभियान को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, सांसद अतुल गर्ग,महापौर सुनीता दयाल, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, गाजियाबाद सदर विधायक संजीव शर्मा,

पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल,

पूर्व महापौर आशु वर्मा , पूर्व महापौर आशा शर्मा

पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, पूर्व विधायक रूप चौधरी , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी आदि मंचसीन रहे।मंच संचालन महामंत्री सुशील गौतम ने किया।

कार्यक्रम संयोजक लेखराज माहौर, सह संयोजक राजन वाल्मीकि, सुमन जाटव रहे।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights