भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी, मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ,16 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 72 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। सूची में पार्टी ने पुराने व समर्पित कार्यकर्ताओं को तवज्जो देते हुए दलित, पिछड़े व महिलाओं को भी भागीदारी दी है। उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा संगठन की जिला व महानगर मिलाकर कुल 98 इकाइयां हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। प्रदेश में प्रधानमंत्री के सुरक्षा एवं सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। सभी को उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने नियुक्त सभी जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि आप सभी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने के साथ ही संगठन को निचले स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी कर्मठता, कार्यकुशलता व अटूट समर्पण से भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा आप सभी पूर्ण निष्ठा व दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

हम साथ मिलकर भाजपा की डबल इंजन सरकार को उत्तर प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ लाने के लिए संकल्पित होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। भाजपा की विचारधारा, संगठन की शक्ति और राष्ट्रहित के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ही हमें विजय की ओर अग्रसर करती है। आप सभी को इस महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पुनः शुभकामनाएं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights