धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस जीत जाती है तो सब ठीक रहता है और अगर हार जाती है तो कहती है कि सब जगह भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया आज दुनिया में सिद्ध व्यवस्था बन चुकी है। एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है। हर राज्य में राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव आयोग की एक नियमित प्रक्रिया है कि मतदाता सूची को व्यवस्थित करने के लिए वो लगातार काम करता है।

कांग्रेस पहले ईवीएम पर झूठ फैलाती हैै, कभी महाराष्ट्र का मुद्दा उठाती है, कभी हरियाणा की बात उठाती है यानी हर रोज झूठ का एक नया पहाड़ बनाती है। वर्ष 2014, 2019 और 2024 में लोकसभा चुनाव और अनेक राज्यों में निरंतर पराजय के कारण कांग्रेस दिवालियापन की स्थिति में पहुंच चुकी है।

प्रधान ने कहा कि पिछले 2-3 दिनों में जो वाद-विवाद हुआ, उसपर भारतीय मीडिया ने फैक्ट चेक करके राहुल गांधी के हर एक झूठ का प्रमाण के आधार पर बेनकाब किया है। कांग्रेस और विपक्ष के पास केवल वोटबैंक की राजनीति ही बची है। घुसपैठियों को मतदाता बनाकर वो अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं। जिन लोगों को तकनीक या चुनाव आयोग की प्रक्रियाओं की बुनियादी समझ नहीं है, उनके पास वोट बैंक की राजनीति के अलावा कुछ नहीं बचा है।

———–

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights