उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आज यानी 7 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रमोद यादव की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के बोधापुर मोड़ की है।
दरअसल, प्रमोद यादव ने 2012 के विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में मल्हनी से सपा के उम्मीदवार पारस नाथ यादव ने चुनाव जीता था, जबकि बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह दूसरे नंबर पर रही थीं।
बता दें कि बीते बुधवार को ही पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह को अपहरण और रंगदारी मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। उन्हें मंगलवार को दोषी करार दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights