उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर खुर्जा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा वरिष्ठ भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या कर दी। उनका खून से लथपथ शव सोमवार सुबह उनके घर पर मिला। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद जांच शुरू कर दी। 

लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला शव 
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि खुर्जा नगर थाना स्थित ग्राम ज़ाहिरपुर निवासी विनोद चौधरी अपनी दुकान के पीछे बने मकान में अकेले सो रहे थे। मृतक की पत्नी दिल्ली में अपने बच्चों के पास रह रही थीं। प्रात: नौ बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों ने कमरे में जाकर देखा, जहां बिस्तर पर विनोद का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस अधीक्षक देहात तथा फोरेंसिक जांच दल ने मौका मुआयना किया। 

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस 
एसपी का कहना है कि हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, मगर घटना स्थल से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं जिनके आधार पर पुलिस हमलावरों की सुरागकशी कर रही है। मृतक विनोद चौधरी 2000 से 2005 तक जेवर ब्लाक प्रमुख रहे थे। इसके बाद पह बुलंदशहर जिला परिषद के सदस्य रहे। वह पिछले पंचवर्षीय योजना में खुर्जा ब्लाक प्रमुख के पद पर आसीन रहे हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights