उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा क्षेत्र की जनता ने इस बार इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी इकरा हसन को सांसद बनाया है। महज 27 साल की इकरा ने लंदन से पढ़ाई की है। जीत के बाद इकरा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और इनके हारने की कई वजहें भी बताई।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए इकरा ने कहा कि इस पार्टी ने सिर्फ लोगों के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। जनता इनसे परेशान हो गई थी।इकरा ने कहा यह जनता की जीत है। मुझे सभी समाज के लोगों ने वोट किया है। सबके प्रति आभार व्यक्त करती हूं।

उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों की सेवा मेरी प्राथमिकता रहेगी। यहां के विकास के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास करूंगी।जनता बीजेपी के झूठे वादों को जान चुकी थी। इसलिए इनके झांसे में नहीं आई और चार सौ तो दूर तीन सौ सीटें भी इन्हे नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि कैराना में शिक्षा की उत्तम व्यवस्था की जाएगी। महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी समस्याओं का निराकरण होगा।

कैराना लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को 70812 हजार मतों से हराया। इकरा ने कुल 526887 लाख मत प्राप्त किए।वर्ष 2019 में हुए चुनाव में मां तबस्सुम की हार का बदला इकरा ने ले लिया। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने 456075 मत प्राप्त किए। बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा ने 75978 मत प्राप्त किए। इकरा हसन ने 70812 वोटों से जीत दर्ज की।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights