बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले सियासी दल लगातार बयानबाजी से हीटवेव जैसी स्थिति बना दे रहे हैं। इस बीच आज पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर आज महागठबंधन की बड़ी बैठक होनी है। बैठक में कांग्रेस और सीपीआई के सदस्य नेता शामिल होंगे। इस बीच बीजेपी ने लालू यादव और आरजेडी पर निशाना साधता एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें लालू यादव के जंगलराज को लेकर निशाना बनाया गया है। वीडियो लालू यादव के जन्मदिन पर रिलीज किया गया है।

अपहरण हत्या उगाही से, लूट घोटाला गुंडाई से,
बिहार के सब जिला जंगलराज में था हिला…#BhulegaNahiBihar pic.twitter.com/Q0reo8gMDN

बता दें कि वीडियो में लोग पब्लिक प्लेस पर बातचीत करते नजर आ रहै कि जिसमें वे कहते हैं कि एनडीए सरकार में आज सभी को मदद मिल रही है और काम भी हो रहा है। इस दौरान एक युवक बीच में बोला कि परिवारवाद को थोपकर फैलाया अंधेरा, जंगल राज को भूलेगा नही बिहार।

गौरतलब है कि बीजेपी ने इससे पहले भी लालू यादव और तेजस्वी यादव को लेकर एक वीडियो जारी किया था। जिसमें दोनों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इस वीडियो का टाइटल था बाप-बेटे ने किया था घोटाला अपार, भूलेगा नहीं बिहार। बीजेपी की यह रणनीति पुरानी और नई की कहानी पर आधारित है। बीजेपी का चुनाव से ऐन पहले वीडियो जारी करना यह बता रहा है कि पार्टी सोशल मीडिया को एक बार फिर बड़े चुनावी हथियार के तौर इस्तेमाल करने की योजना बनाई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights