इस माैके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज ने विश्व व देश-प्रदेश के लोक कल्याण के िलए यज्ञ में आहुति डालते हुए भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर विशेष प्रार्थना की।

महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि बिल्वकेश्वर महादेव का यह पावन स्थल शिवभक्ति का केंद्र है। ऐसे आयोजनों से समाज में अध्यात्म और संस्कृति की चेतना जागृत होती है। उन्हाेंने समाज के समग्र उत्थान और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि भक्ति के इस पवित्र पर्व से आंतरिक शुद्धि होती है। बिल्वपत्र से भगवान शिव की आराधना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

महंत राज गिरि ने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे आयोजनों से न केवल धार्मिक भावना सुदृढ़ होती है, बल्कि समाज को एकजुट करने का संदेश भी मिलता है। बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक दिगंबर सतीश वन ने सभी अतिथियों रुद्राक्ष की माला और प्रसाद देकर दिया आशीर्वाद।

इस आयोजन में मेयर किरण जैसल, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, सीएमओ डॉ. आरके सिंह, गंगासभा अध्यक्ष नितिन गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पार्षद सपना शर्मा, दीपक शर्मा, ट्रस्टी अनिल शर्मा, समाजसेवी रमणीय सिंह, मनोज मंत्री, डॉ. विशाल गर्ग, विकास तिवारी, लव शर्मा, विनीत जौली आदि उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights