जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि यह एक बेहतर प्रयास है इसका लाभ पुलिस परिजनों के साथ-साथ आमजन को भी मिलेगा l लाइब्रेरी में विशिष्ट पुस्तकों के साथ प्रतियोगी परीक्षा हेतु भी पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी।
इस अवसर पर एसपी क्राइम, ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा, एएसपी सदर जितेंद्र चौधरी व वी-गार्ड कंपनी के अधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
