इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और अटल बिहारी वाजपेई अमर रहें जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल के व्यक्तित्व, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वे राजनीति में शुचिता, सिद्धांत और सर्वसमावेशी दृष्टिकोण के प्रतीक थे। मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने कहा कि अटल का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना चाहिए।

पुण्यतिथि कार्यक्रम के उपरांत मंडल कार्यालय में हाल ही में खिर्सू ब्लॉक के नव नियुक्त प्रमुख अनिल भंडारी का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। स्वागत कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी, नगर निगम श्रीनगर की भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट सहित वक्ताओं ने खिर्सू, पाबौं व थलीसैंण ब्लॉक में भाजपा की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त की

ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी ने इस सम्मान के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर मैं खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। इसमें मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठानी, मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल, शुभम प्रभाकर, मंडल उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, विपिन थपलियाल‌ भास्करानंद अंथवाल, प्रमोद उनियाल, हिमांशु भट्ट, दिनेश उनियाल, पंकज रावत, दिनेश असवाल, सते सिंह तड़ियाल, राहुल राणा, पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह रावत, धीरेंद्र भंडारी, जयपाल सिंह, प्रकाश सती, रेनू सुन्दरियाल, शोभा देवी, विजयलक्ष्मी रतूड़ी, गणेश प्रसाद टम्टा आदि शामिल रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights