उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जोनल मुख्य अभियंताओं, सर्किल प्रमुखों, डिवीजन हेड्स, एवं फील्ड स्तर के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी निदेशकों और मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी व्यक्तिगत्त रूप से प्रतिभाग किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान वित्तीय वर्ष में राजस्व संग्रहण में सुधार, लाइन लॉस में कमी, उपभोक्ता सेवा उत्कृष्टता व शीतकाल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाना था। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व वसूली के लक्ष्यों को गंभीरता और प्राथमिकता पर लिया जाए। प्रत्येक डिवीजन व मण्डल प्रमुख वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप ठोस व उचित कार्य योजना तैयार करें जिस हेतु फील्ड स्तर पर सुदृढ व्यवस्था, नियमित नॉनिटरिंग और उपभोक्ताओं से संवाद बढ़ाने पर बल दिया जाए।
जोनल मुख्य अभियंताओं ने निगरानी व रिपोर्टिंग सभी जोनल मुख्य अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों की निगरानी करने और डिफिसिट सर्किल व डिवीजन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। तैयार योजना रिपोर्ट का प्रति दिन निदेशक (परिचालन) स्तर पर अनुश्रवण किया जाना भी सुनिश्चित करें। प्रबंध निदेशक ने कहा कि नेटवर्क सुदृढीकरण व तकनीकी हानियों को कम करने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं ताकि राजस्व में वृद्धि हो सके।
