उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह मामला बाबा साहब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (BBAU) कैंपस का है। यहां पर एक छात्रा से  हॉस्टल के एक कर्मचारी ने छेड़खानी की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ और जबरन Kiss करने की भी कोशिश की है। जब इस बात का छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी भी दी और गालीगलौज किया। इस घटना जानकारी पर बड़ी संख्या में छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

जानिए पूरा मामला
लखनऊ के बाबा साहब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (BBAU) कैंपस में यह घटना 6 मार्च को हुई। जानकारी के अनुसार, संघमित्रा हॉस्टल में 2 मार्च को रेड हुई थी। इस दौरान पीड़ित छात्रा के रूम में इलेक्ट्रिक केतली मिली। उसने बताया कि ये केतली उसने पानी गर्म करने के लिए रखी थी, क्योंकि उसे बुखार था। रेड के दौरान केतली को जब्त कर लिया गया। अगले दिन उसने केतली वापस लेने के लिए हॉस्टल की मैट्रन रेनू सिंह से फोन पर संपर्क किया था। लेकिन, उन्होंने कहा कि केतली तब वापस मिलेगी, जब जुर्माना भरोगी और आगे से ऐसा नहीं करोगी। सब कुछ लिखित में देना होगा। 5 मार्च को वह डीन स्टूडेंट वेलफेयर के ऑफिस में जुर्माना भरने पहुंची थी। 

‘हाथ पकड़ा, गलत तरीके से छुआ…’
पीड़िता के अनुसार, जब वह डीन स्टूडेंट वेलफेयर के ऑफिस में जुर्माना भरने पहुंची थी, तो तब उसे कर्मचारी विनय मिला। विनय ने कहा कि फाइन वार्डन मीनाक्षी के पास जमा होगा। इसके बाद अगले दिन 6 मार्च को उसने फोन कर उसे ऑफिस बुलाया। उसने भरोसा दिया कि वह केतली दिलवा देगा। छात्रा का आरोप है कि वह वहां पहुंची तो विनय ने उसका हाथ पकड़ा, गलत तरीके से छुआ और किस करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी।

छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन 
बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी पीड़िता ने उसी दिन प्रॉक्टर को दी और लिखित में शिकायत भी दी। लेकिन, जानकारी के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बात से नाराज छात्राओं ने शुक्रवार रात को परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे की जानकारी होने पर प्रॉक्टर एमपी सिंह और दूसरे अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानी। इसके बाद लगभग रात 1ः00 बजे मौके पर पुलिस पहुंची। छात्राओं का कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, उनका विरोध प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights