बरेली मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने बताया कि बरेली से 20 उद्यमी, बदायूँ से 2, पीलीभीत से 6 और शाहजहाँपुर से 1 उद्यमी अंतरराष्ट्रीय मंच पर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें 8 ओडीओपी इकाइयाँ, 5 महिला/एमएसएमई उद्यमी, 4 नए निर्यातक और 3 नियमित निर्यातक शामिल हैं।

बरेली की जरी-जरदोजी कला शो में मुख्य आकर्षण होगी। वासिक (वनाकृति क्राफ्ट, केन एंड बैम्बू), नवाब (नवाब जरी आर्ट), रश्मि (रश्मि जरी आर्ट), शहनाम, शिखा, शालू सक्सेना (कमल ट्रेडर्स), अमित कुमार (अमन एटायर) और आतिफ खान (एस.ए. इंटरनेशनल) अपनी कारीगरी पेश करेंगे। इसके अलावा, गौरव मित्तल (ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स), मनीष जैन (कैल्विन नैचुरल), अभिनव (लेदर प्रोडक्ट्स), संदीप झावर (पैकेजिंग) और हर्षित गोयल (मेडिकल गुड्स) अपने नए प्रोडक्ट्स के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कदम रखेंगे।

महिला उद्यमियों का योगदान भी शो में महत्वपूर्ण रहेगा। डॉ. सबीना खान (आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स), स्वाति यादव (सिल्क साड़ी), सुरभि सक्सेना (हैंडीक्राफ्ट), अंशी सक्सेना (रेडीमेड गारमेंट्स) और इशिका सक्सेना (आर्टिफिशियल ज्वैलरी, बदायूँ) अपनी इकाइयों के साथ भाग लेंगी। पीलीभीत और शाहजहाँपुर की महिला उद्यमियों का हुनर भी मंच पर नजर आएगा।

मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने कहा कि UPITS उद्यमियों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का सुनहरा अवसर है। इससे कारोबार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय कारीगरी को विश्व बाजार में मजबूती मिलेगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights