bareilly-protest-over-bangladesh-hindus-issue

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मोहम्मद युनुस के सत्ता में आने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है और यह सब सरकारी संरक्षण में हो रहा है। विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सोम ने कहा कि वहां अल्पसंख्यक हिंदू भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महानगर मंत्री संजय शुक्ला ने कहा कि उन्मादी भीड़ किसी भी देश का भविष्य नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंसा की आग में मासूम बच्चियों तक को नहीं बख्शा गया। महानगर संयोजक बजरंग दल केवलानंद गौड़ ने कहा कि संगठन का हर कार्यकर्ता हिंदू समाज की रक्षा के लिए संकल्पित है।

प्रदर्शन के दौरान भारत सरकार से बांग्लादेश को दी जा रही चावल, पानी और बिजली जैसी सहायता तत्काल रोकने की मांग की गई। प्रदर्शन में परम केसवानी, आर्यन चौधरी, आशीष शर्मा, आशीष सक्सेना, निखिल गंगवार, आर्यन खटीक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights