अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने शुक्रवार को घटना के संबंध में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में प्रदीप उसका पुत्र मनीष और गंगा शामिल हैं। तीनों ग्राम त्रिवेणी के रहने वाले हैं। एएसपी ने बताया कि 22 अक्टूबर दोपहर दिवारी नृत्य के दौरान मामूली कहासुनी के बाद मनीष ने तमंचे से फायर किया। गोली सीधे हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव के सीने में जा लगी और मौके पर उसकी मौत हो गई थी। मनीष लंबे समय से अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति रहा है। उस पर चोरी, लूट और धमकाने जैसे कई आरोप हैं। कई बार शिकायतें होने के बावजूद कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी रही है।
