प्रेमी के साथ मिलकर पति के छह टुकड़े करवाने वाली पत्नी गिरफ्तार

बलिया, 13 मई (हि.स.)। जिले में रहने वाली एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपितों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित पुलिस की गोली से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपितों ने युवक की हत्या कर शव को छह टुकड़ों में करके अलग-अलग स्थान पर फिकवाया, ताकि मृतक की पहचान न हो सके।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि सिकंदरपुर थाना के खरीद गांव स्थित सरयू नदी घाट की तरफ जाने वाले रास्ते में एक बाग में पॉलीथीन में लिपटे मानव के दो हाथ व दो पैर मिले थे। चूंकि जिले में अजय तिवारी नाम के शख्स का अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। लिहाजा पुलिस गहनता से छानबीन में जुटी थी। इसी बीच शहर कोतवाली के बहादुरपुर की एक महिला ने अपने पति देवेंद्र कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। उसने बताया कि बेटी को रिसीव करने उसके पति मोबाइल लेकर बक्सर गए और वापस घर नहीं लौटे। पुलिस ने जब जांच किया तो पता चला कि उसके पति का मोबाइल घर पर ही था। इससे शक गहरा हुआ। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अनिल यादव और उसके साथी सतीश को पॉलिटेक्निक के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गोली से अनिल यादव घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

पूछताछ में दोनों की संलिप्तता देवेंद्र कुमार की हत्या में पायी गई। इसके बाद पुलिस ने हरिपुर खड़सरा थाना खेजुरी की रहने वाली माया देवी और उसके साथी मिथिलेश पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया। चारों ने मिलकर देवेंद्र कुमार की हत्या कर शव के छह टुकड़े किए और अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। देवेंद्र कुमार का धड़ खरीद गांव के सिवान में एक कुंए में जबकि उसका सिर सरयू नदी में फेंका है। जिसे गोतखोरों की मदद से बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

एसपी ने बताया कि माया देवी का प्रेम संबंध अनिल के अलावा उपरोक्त आरोपितों के साथ भी चल रहा था। लेकिन अधिकांश समय अनिल के साथ बिताती थी। देवेंद्र को उसकी इस हरकत के बारे में पता चल गया था। वह विरोध करने लगा था, तभी माया ने प्रेमी अनिल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights