मेले का शुभारंभ चार नवंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य आतिथ्य में होगा। मेले के दौरान हर दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएँ, पारंपरिक झांकियाँ, फन गेम्स, हॉट एयर बैलून राइड और वॉटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियाँ लोगों को आकर्षित करेंगी।

मेले को शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किया जाएगा। शाम 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। पांच ​को गोला बाजार में सामूहिक स्कूली परेड और झांकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री धन सिंह रावत होंगे।

शाम को प्रसिद्ध जादूगर एन.सी. सरकार का मैजिक शो और लोक गायिका हेमा नेगी करासी का लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। छह को दोपहर 12 बजे गोला बाजार में “मी उत्तराखंडी छौं” थीम पर पहाड़ी परिधान फैशन शो, जबकि शाम को गैंडा वध नाटक, नटराज डांस ग्रुप की प्रस्तुति और गढ़वाली कवि सम्मेलन होगा। सात की शाम को पंचतत्व बैंड (एक पहाड़ी उड़ान) और इंडियन आइडल फेम सवाई भट्ट मंच पर प्रस्तुति देंगे।

आठ को शाम की चक्रव्यूह आधारित उत्तराखंडी पाण्डवाणी और ‘श्रीनगर के सितारे’ टैलेंट हंट गायन व नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जबकि नौ को राज्य स्थापना दिवस पर श्रीयंत्र टापू पर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। शाम 6:30 बजे आवास विकास मैदान में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह और उत्तराखंड लोक सांस्कृतिक पर आधारित कार्यक्रम होगा, जिसमें अमित सागर, रोहित चौहान और कल्पना चौहान अपनी प्रस्तुति देंगे। 10 नवंबर ​की शाम को पांडवाज़ ग्रुप अपनी विशेष प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहेगा।

प्रतियोगिताएं भी होंगी आकर्षण का केंद्र

नगर आयुक्त नुपुर वर्मा ने बताया कि मेले के दौरान कीर्तन, विद्यालय सांस्कृतिक, खेलकूद, रंगोली, स्वच्छता-आधारित वॉल पेंटिंग और बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

साथ ही 11 से 13 नवंबर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights