इटावा में चौगुर्जी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने न्यायालय को धन्यवाद देते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्हाेंने कहा कि सरकार ने आजम खान को गलत और झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा था। अदालत ने उन मामलों में आजम खान को राहत दी है। हम इसके लिए न्यायालय का स्वागत करते हैं। आजम खान के बसपा में शामिल होने की खबरों पर शिवपाल ने विराम लगाते हुए कहा कि आजम खान सपा में थे और रहेंगे। पार्टी उनका पूरा समर्थन करती है और आगे भी करती रहेगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights