मुजफ्फरनगर | लंबे समय तक जेल में रहने के बाद आखिरकार समाजवादी पार्टी के कद्दावार नेता पूर्व मंत्री आजम खान जेल से बाहर आ गए | जेल से आजम खान की रिहाई के बाद उनके समर्थको एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला| समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान मंगलवार सुबह 23 माह बाद जेल से रहा हो गए | जेल में बंद आजम खान को जेल से बाहर आने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी | कई बार वह जेल से बाहर आते-आते रह जाते थे | एक मामले में कोर्ट से जमानत मिलती थी तो, दूसरे मामले में कोई ना कोई अड़चन सामने आ जाती थी |
विदित है आजम खान पर अनेकों मुकदमे दर्ज है जिन पर सुनवाई चल रही है | आजम खान की रिहाई के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थको ने मुज़फ्फरनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की | इस दौरान सैकड़ों सपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में “आज़म खान जिंदाबाद””समाजवादी पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाए | इस दौरान जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि वरिष्ठ सपा नेता आज़म खान व उनके परिवार पर भाजपा सरकार द्वारा राजनीतिक दुर्भावना से लगातार फर्जी मुकदमे लगाकर उनका उत्पीड़न किया गया जिससे जनता व समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने उनको जमानत पर रिहा करके प्रदेशवासियों को खुशी दी है। समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता सपा नेता आज़म खान के संघर्ष में साथ है।
आजम खान की रिहाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी टिप्पणी की है उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही आजम खान पर लगे फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएंगे | इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,सपा नेता मौलाना मौहम्मद नजर,सरदार देवेंद्र सिंह खालसा,सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी,पवन बंसल,धर्मेंद्र सिंह नीटू,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा अल्पसंख्क सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर, मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड राष्ट्रीय सचिव फ़हीम अहमद, समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल,सपा नेता असद पाशा,इमलाक प्रधान, चौधरी यशपाल सिंह, राजकिशोर शर्मा,सपा सभासद शहजाद चीकू, सुंदर सिंह, हसीब राणा, सलीम राणा, समाजवादी महिला सभा महानगर अध्यक्ष हिमानी सिंह,डॉ इसरार अल्वी, डॉ अविनाश कपिल,सलमान त्यागी, तरुन सौदे एडवोकेट शादाब राणा,फैसल राणा, फिरोज अख्तर पप्पू, राशिद जैदी,मोहमद मेंहदी,जोगेंद्र सैनी, डॉ नूर हसन सलमानी,हारून खान, संजीव मास्टर,परमिंदर ठेकेदार,पवन पाल,सलीम अंसारी,अनुज गुर्जर,फैज खान, योगेन्द्र बालियान, रामपाल सिंह पाल,जुनेद आलम, सलमू मलिक, डॉ सुल्तान राव,सभासद अहसान,बाबर कुरैशी, आसिम कुरैशी, शहजाद प्रधान,राजा फरीदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
