मुज़फ्फरनगर | आज़ाद समाज पार्टी द्वारा संगठनात्मक विस्तार करते हुए सदर विधानसभा में सदर विधानसभा प्रभारी एवं विधानसभा महामंत्री पद दायित्वों का आवंटन किया गया है | आजाद समाज पार्टी मुज़फ्फरनगर सदर विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष सालीम चौधरी ने नए दायित्वों की घोषणा करते हुए बताया कि सदर विधानसभा के प्रभारी एवं महामंत्री पदों पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देशनुसार सद्दाम चौधरी को विधानसभा प्रभारी एवं फारूक अली को विधानसभा महामंत्री बनाया गया |
संगठन में विधानसभा प्रभारी एवं महामंत्री पर अपनी घोषणा के बाद सद्दाम और फारुख ने कहा कि हम आजाद समाज पार्टी में दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और परिश्रम से निर्वहन करेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाने में शीर्ष नेतृत्व के हर आदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे |
