इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हर घर तिरंगा हमारा मान, अभिमान और स्वाभिमान है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय परिवार को गर्व से भारतीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करके एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देना है।
