अयोध्या: रामनगरी में एक और सर्किट हाउस का निर्माण शुरू

-कौशल्या घाट के पास 2520 स्क्वायर मीटर में बनकर होगा तैयार

-16.70 करोड़ रुपए से आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस सर्किट हाउस

-रामनगरी में वीआईपीज की संख्या बढ़ने के बाद योगी सरकार ने निर्माण को दी थी स्वीकृति

अयोध्या, 16 मार्च (हि.स.)।अयोध्या में एक और सर्किट हाउस का निर्माण शुरू हो गया है। कौशल्या घाट के पास 25 सौ 20 स्क्वायर मीटर में इसका निर्माण किया जा रहा है। तकरीबन 16.70 करोड़ की लागत से बनने वाला यह सर्किट हाउस आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। रामनगरी में वीआईपीज की संख्या बढ़ने के बाद योगी सरकार ने इसके निर्माण की स्वीकृति दी थी।

भव्य मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या धाम में दर्शन-पूजन के लिए अन्य प्रदेशों से माननीयों का तांता लगा हुआ है। आलम यह है कि रोज कोई न कोई नेता-मंत्री यहां पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहा है। इनके आने के क्रम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और सर्किट हाउस का निर्माण कराने का फैसला लिया था है। कौशल्या घाट के पास भूमि चिह्नित भी चिह्नित की गई थी। हालांकि वीआईपीज के रुकने के लिए अभी यहां सिविल लाइन्स में बस अड्डे के निकट एक सर्किट हाउस का संचालन किया जा रहा है। भविष्य में वीआईपी की आमद को देखते हुए एक और सर्किट हाउस को बनाने का निर्णय लिया गया था, जिस पर कार्य शुरू गया है।

मंदिर मॉडल से जोड़ने की है तैयारी

सर्किट हाउस में सिर्फ शासन-प्रशासन के ही लोग रुकते हैं। इसलिए इसे मौजूद सर्किट हाउस से भव्य बनाया जाएगा। कोशिश रहेगी कि इसे मंदिर मॉडल से भी जोड़ा जाए। जी प्लस 3 की बिल्डिंग होगी। इसमें 30 कमरे होंगे, प्लस में जिसमें दो वीआईपी रूम शामिल रहेगा। मॉड्यूलर किचन, डाइनिग हॉल, वॉल लाइटिंग, पार्किंग सुविधा और लग्जरी बाथरूम बनाये जाएंगे।

1.5 वर्षों में होगा तैयार

लोक निर्माण विभाग सीडी-2 के अधिशाषी अभियंता उमेश चंद्र ने बताया कि निर्माण शुरू हो गया है। 16 करोड़ 70 लाख की लागत से सर्किट हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। डेढ़ वर्ष में इसे तैयार कर लिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights