अयोध्या विधानसभा की 65 सड़कों का विधायक ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

यह केवल सड़कों का निर्माण नहीं, बल्कि गांवों और मोहल्लों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प – वेद प्रकाश

अयोध्या, 18 मई (हि.स.)।सर्किट हाउस में रविवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अयोध्या विधानसभा क्षेत्र की 65 सड़कों का वैदिक मंत्रोचार के मध्य बटन दबाकर लोकार्पण व शिलान्यास किया। इन सभी सड़कों की कुल लागत लगभग 13 करोड रुपये है। इन सडकों के निर्माण से स्थानीय लोगों को मुख्य मार्गों तक पहुंचने में आसानी रहेगी। इन सडकों में ग्रामोदय विद्यालय से बिल्हर घाट सम्पर्क मार्ग 1.10 किमी, कर्माकोडरी में 1.10 किमी सडक निर्माण, कुतुबपुर मार्ग में मूसे पाण्डेय का पुरवा में 1.05 किमी सडक का नव निमार्ण, अंजना सम्पर्क मार्ग 0.75 किमी , दर्शन नगर रसूला बाद सम्पर्क मार्ग 1.45 किमी, जनौरा से देवकाली बाईपास 0.575 किमी सहित विधान सभा क्षेत्र की अन्य सडकें शामिल हैं।

कार्यक्रम में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, यह सिर्फ सड़कों का निर्माण नहीं, बल्कि गांवों और मोहल्लों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प है। इन सड़कों के माध्यम से अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से बेहतर ढंग से जोड़ा जा सकेगा। जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी और व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी प्रगति संभव होगी। यह सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास’ नीति का जमीनी प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह लोकार्पण भाजपा की विकासवादी सोच और जनहित की प्राथमिकता का परिणाम है। क्षेत्र की जरूरतों को समझते हुए योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं। यह सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक है। भाजपा सरकार के नेतृत्व में अयोध्या निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़कें केवल यातायात का साधन नहीं, बल्कि विकास की धड़कन होती हैं। जनता को मूलभूत सुविधाएं देने में सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव भगवान बक्श सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र कोरी, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, अरूण अग्रवाल, सुरेन्द्र सिंह गांधी, हरभजन गौड़, ज्ञान केसरवानी, बाल कृष्ण वैश्य, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, अनुराग त्रिपाठीउमा शंकर सिंह, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights