मुज़फ्फरनगर। वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को बुढ़ाना स्थित मैपल्स एकेडमी में वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर डे पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम ‘पशु बचाएँ, ग्रह बचाएँ’ रही, जिसके माध्यम से पशु कल्याण और पर्यावरण के बीच सीधे संबंध को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. राजीव कुमार ने छात्र-छात्राओं को वन्य प्राणियों के महत्व, जैव विविधता तथा पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम जानवरों के साथ व्यवहार करते हैं, उसका सीधा असर पर्यावरण और पृथ्वी पर पड़ता है।इस अवसर पर एनिमल लाइफ विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें वरेनियम, तानिया और काव्यांश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया, वहीं अन्य 12 छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार और जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार ने किया। आयोजन में मैपल्स एकेडमी की प्रधानाचार्य डॉ. गरिमा वर्मा और प्रवक्ता मीनाक्षी राज की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में ‘हाथी मेरे साथी’ गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights