मंगलवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव बेलवाल और एमओआईसी डॉ. अमित सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो मरीज भर्ती मिले। अस्पताल संचालक साजिद मौके पर नहीं मिला। टीम ने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ और जांच-पड़ताल की। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेजकर परिसर को सील कर दिया ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसे कई अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जिन्हें झोलाछाप चला रहे हैं। लोगों की जान से खिलवाड़ करने का धंधा स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे चल रहा है।
