जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय ककोर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे की तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश , राजस्थान, में हो रही भारी बारिश और नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण औरैया जिले के कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। किसानों की फसलें नष्ट हो चुकी हैं और कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। प्रशासन की ओर से राहत शिविरों की व्यवस्था की गई है, लेकिन जरूरतें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दौरे से बाढ़ पीड़ितों में राहत की उम्मीद जगी है। उनके द्वारा सीधे तौर पर राहत सामग्री वितरित किया जाना यह दर्शाता है कि सरकार संकट की इस घड़ी में जनता के साथ खड़ी है।

प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights