स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल औरैया पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर तुरंत कानपुर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए हादसा करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
