auraiya-couple-dies-in-road-accident

फफूंद थाना प्रभारी जय प्रकाश पाल ने बताया कि इटावा जिले के नगला हीरालाल निवासी सुरजीत (35) पत्नी श्रीवती और दो बच्चों, स्वीटी (5) व ऋषभ (7) के साथ बाइक से फफूंद स्थित गांव दौलतपुर (अनंतपुर) में रिश्तेदार मोहर सिंह के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही परिवार फफूंद–औरैया मार्ग पर मुढ़ी बंबा के पास पहुंचा, तभी फफूंद से बाजार करके अपने गांव लौट रहे दिव्यांग संदीप को पीछे से टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर पड़े। सुरजीत का सिर डिवाइडर से टकराने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी श्रीवती, दोनों बच्चे और दिव्यांग संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ऑटो से सीएचसी दिबियापुर भेजा, जहां इलाज के दौरान श्रीवती ने भी दम तोड़ दिया। दोनों बच्चे और दिव्यांग संदीप अब भी आघात में हैं और घटना के संबंध में कुछ बता नहीं पा रहे हैं। उनका इलाज जारी है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम भेजकर जांच में जुट गई।

————–

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights