कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि 20 नवंबर की सुबह ग्राम करहय्या में भतीजे धर्मेंद्र ने अपनी रिश्ते की चाची कल्ली की दिन दहाड़े कुल्हाड़ी से प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया था। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश पुलिस टीम लगी थी।
पुलिस ने सोमवार को टिकरी के पास से आरोपित धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई हैं। पुलिस ने चाची की हत्या के आरोपित भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
