3928 रुपये बकाया गृहकर के लिए नगर निगम सहारनपुर ने किया कुर्की नोटिस चस्पा, उठे सवाल

सहारनपुर, 01 मार्च, (हि.स.)। सहारनपुर नगर निगम मे एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां तेजपाल सिंह ओजपूरा को कुल 3928 रुपये गृहकर बकाया दर्शाकर निगम द्वारा कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। कुर्की की डेट 3 मार्च 2025 दर्शाई गई है।

इस कार्रवाई पर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या इतनी कम धनराशि पर निगम कुर्की कर सकता है? लोगों का कहना है कि यह निगम की ओर से अनुचित कार्रवाई है।

निगम की इस कार्रवाई के खिलाफ विरोध भी शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि यह निगम की ओर से उत्पीड़न है और इतनी कम धनराशि पर कुर्की करना उचित नहीं है। विरोध करने वालों का कहना है कि निगम को अपनी कार्रवाई पर पुनर्विचार करना चाहिए और इतनी कम धनराशि पर कुर्की करने से बचना चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights