27 फरवरी तक होंगे मदिरा एवं भांग की दुकानों के आवेदन : आबकारी आयुक्त

लखनऊ, 26 फरवरी(हि.स.)। आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देशी मदिरा, कम्पोजिट शाप, माडल शाप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी के माध्यम से आवंटन के लिए 27 फरवरी को आवेदन की अंतिम तिथि है।

आबकारी आयुक्त ने कहा कि बुधवार को सायंकाल पांच बजे तक कुल 286176 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। इससे 1545.60 करोड़ रुपये की प्रोसेसिंग फीस भी मिली हैं। आबकारी नीति वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की समस्त 27,308 देशी मदिरा, कम्पोजिट शाप, माडल शाप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी हेतु पंजीकरण होना है। दिनांक 27 फरवरी को सायं 05 बजे तक आनलाइन पोर्टल https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in/ पर किए जा सकते हैं।

आदर्श सिंह ने कहा कि लाटरी की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण रूप से आनलाइन हैं और आवेदक के लिए समस्त अभिलेख एवं प्रोसेसिंग फीस आनलाइन ही जमा किये जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। भारत का कोई भी नागरिक जिसकी आयु 21 वर्ष से अधिक है, जो अन्य किसी कारण से अनर्ह नहीं है, वो आवेदन कर सकता है। ई-लाटरी आगामी छह मार्च, 2025 को खोली जाएगी। पारदर्शी रूप से अनुज्ञापियों का चयन आनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights