प्रशासन द्वारा अगले 10 दिनों में बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान प्रस्तावित है। इसे देखते हुए व्यापारी स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। जिससे एक अच्छा मैसेज जाए और व्यापारियों का उत्पीड़न भी न हो। सुनील सेठी एवं संजय त्रिवाल ने प्रशाशन से भी अपील की कि व्यापारियों के व्यापार को प्रभावित करने वाली कोई भी योजना कुंभ मेलो के दौरान लागू ना की जाए, क्योंकि एक व्यापार को जोड़ने में पूरी जिंदगी निकल जाती है। व्यापार से ही व्यापारी का पूरा घर चलता है। सुनील सेठी ने बताया अपील के बाद व्यापारी सहयोग कर रहे हैं और अपना सामान स्वयं हटा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से गगन गुगलानी, गोपाल गोस्वामी, दिनेश कुकरेजा, सूरज कुमार, अजय शाह, राजेश अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह, जसवीर पुरोहित, अमन त्रिवाल, सचिन त्रिवाल, सुनील मनोचा, प्रीतकमल, सोनू चौधरी आदि व्यापारी शामिल रहे।
