रामपुर । समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने वाले रामपुर निवासी अबरार हुसैन को फोन पर 24 घंटे में रामपुर छोड़ने की धमकी दी है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

मामला यूपी के रामपुर जनपद के थाना गंज क्षेत्र का है,जहां पर सपा नेता आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले अबरार हुसैन ने पुलिस को बताया कि उसको 24 घंटे में रामपुर छ़ोडने की धमकी दी गयी। गंज थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए फोन करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी हैं ।
अबरार हुसैन वही व्यक्ति है जिसने सपा नेता आजम खान और उनके साथी वादी के घर में घुसने का आरोप लगाकर 17 अगस्त 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा अन्य मुकदमा दर्ज कराया था। जानकारी के अनुसार दोनों मुकदमें कोर्ट में विचारधीन है। अब अबरार हुसैन ने यह आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है कि उसे फोन पर अज्ञात नंबर से 24 घंटे में रामपुर छोडने के लिए कहा गया है और यह भी कहा गया है कि यदि रामपुर छ़ाडने में ही उसका फायदा है। इस संबध गंज थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर मिली थी,उसी के आधार पर फोन नंबर दर्ज करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। नंबर की सीडीबार भी निकाली जा रही, जिससे आरोपी की पहचान हो सके।

जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी नेता आजम खान पर मुकदमा दर्ज कराने वाले अबरार हुसैन पर अप्रैल माह भी जानलेवा हमला हुआ था। जिसकी वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस संबध मे भी अबरार हुसैन ने मुकदमा दर्ज कराया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights