सुभाष जोशी ने आगे बताया कि किट में गरीब हिंदू बच्चों के लिए दीपावली पूजन सामग्री, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, झालर, दीपक, मोमबत्ती, 500 ग्राम मिठाई व पटाखे आदि समेत पर्व में उपयोग की जाने वाली वस्तुएं शामिल रहेंगी। यह कार्यक्रम 17 अक्टूबर को संकट मोचन पार्क विजय नगर में आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने बताया कि आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान तिगरी मेले में इस वर्ष संगठन की ओर से विशाल सेवा शिविर 27 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रतिदिन भोजन, चाय व नि:शुल्क बीपी और शुगर की जांच की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री आनंद प्रजापति ने अमन सैनी को राष्ट्रीय बजरंग दल जिला महामंत्री घोषित किया गया।

बैठक में पवित्र शर्मा, गौरव सैनी, सुरेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, देवीलाल प्रजापति, रोहित भटनागर, गंगा राणा, अमन सैनी, राजा चंद्रवंशी, आकाश, अजय, रोहित प्रेम चरण सिंह आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।————

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights