वैज्ञानिक बनकर देश सेवा करना चाहता है अंशुमान
दो विषयों में मिले 100 में 100 अंकहमीरपुर 13 मई (हि.स.)। मंगलवार को सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में जिला टॉप करने वाले क्राइस्ट कान्वेंट राठ स्कूल के होनहार छात्र अंशुमान ने न केवल अपने स्कूल का नाम रोशन किया बल्कि अपने माता पिता का भी नाम रोशन किया। एडीओ पंचायत गोहांड के पद पर कार्यरत अनूप शर्मा के होनहार बडे बेटे के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। अंशुमान ने बताया कि वह वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहता है। जिसकी वह जीजान से तैयारी कर रहे हैं। बेटे की इस कामयाबी पर मां शीतलेश नंदिनी बेटे की इस कामयाबी पर फूले नहीं समा रहीं थी। बताया कि उसका छोटा भाई अंशुदीप भी 8वीं पढ़ाई कर रहा है। अंशुमान ने बताया कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है। बताया कि वह करीब 18 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करते थे। अंशमान ने बताया कि उसे अंग्रेजी में 96, हिंदी 93, मैथ 99, साइंस 100, सोशल साइंस 97 और आर्टीफीसियल इंटेलीजेंस में 100 अंक मिले। छात्र ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने टीचरों, स्कूल के संस्थापक एस धनबालन और माता पिता को दिया।
