खतौली। प्राचीन श्रावणी छड़ियान मेले के अवसर पर नगर पालिका परिषद खतौली के तत्वावधान में मंगलवार की शाम आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में देशभर से आए नामचीन शायरों ने शिक्षा, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के संदेश से भरपूर अपने कलाम पेश कर श्रोताओं का दिल जीत लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ खतौली चेयरमैन हाजी शाहनवाज, मुख्य अतिथि लतेश विधूड़ी, सपा नेता नबील अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया, वहीं समाजसेवी हसन अली ने शमा रोशन की। निजामत नदीम फरुख ने की।

मुशायरे में बिलाल सहारनपुरी के अशआर “खून के रिश्तों से दामन को छुड़ाने निकले…” पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजी। हाशिम नोमानी ने सामाजिक जिम्मेदारी पर कलाम सुनाकर सराहना पाई। आदिल रशीद, हिमांशी बाबरा, शबीना अदीब और अबरार काशिफ ने गजल व नज्मों से समां बांधा। मशहूर शायर महशर आफरीदी ने “अपने मेयार से नीचे तो मैं आने से रहा…” सुनाकर श्रोताओं की खूब दाद बटोरी। मजाहिया शायर सज्जाद झंझट ने अपने अंदाज से लोगों को ठहाकों पर मजबूर कर दिया।मुशायरे में कौमी एकता, मोहब्बत और वतन परस्ती के कलाम बार-बार गूंजे। कार्यक्रम संयोजक सोनू फरीदी व सह संयोजक असद शालू, दानिश मुल्तानी ने अतिथियों और शहर की हस्तियों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम सलाहकार परवेज़ गाज़ी ने सफल आयोजन के लिए सभी श्रोताओं का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खतौली चेयरमैन शाहनवाज लालू की | कार्यक्रम में डॉ. मंसूर, इंजीनियर नासिर अहमद, प्रवीण ठकराल, हाजी यूसुफ, जावेद मुल्तानी, अभिषेक गोयल एडवोकेट समेत नगर व आसपास के हजारों लोगों ने शिरकत की और देर रात तक शेरो-शायरी का लुत्फ उठाया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights