उत्तराखंड में संपन्न हुए छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद के 58, उपाध्यक्ष 52, महासचिव 47, कोषाध्यक्ष 51, सह सचिव 50, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि 62, सांस्कृतिक सचिव 6, छात्रा उपाध्यक्ष के 6 पदों पर परचम लहराया। कुल 332 पदों पर जीत हासिल की है।

परिषद ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (श्रीनगर) में अध्यक्ष पद पर महिपाल बिष्ट और जी.आर. पद पर विदिशा सिंह के साथ ही डीएवी कॉलेज (देहरादून) में अध्यक्ष पद पर ऋषभ मल्होत्रा की जीत दर्ज की। इसके अलावा श्री देव सुमन विश्वविद्यालय (ऋषिकेश), डॉ. पीतांबर दत्त बर्थवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय (कोटद्वार), एलएसएम (पिथौरागढ़), एमबीपीजी (हल्द्वानी) और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (गैरसैंण) में भी परचम लहराया।

परिषद् के प्रदेश मंत्री ऋषभ रावत ने कहा की यह विजय केवल परिषद की विजय नहीं, बल्कि हर उस विद्यार्थी की विजय है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है, संघर्ष और संगठन को ही जीवन का मूल मंत्र मानता है। सैन्य भूमि उत्तराखंड में शहीद भगत सिंह जी की जयंती के दिन मिली यह विजय वीर शहीदों का आशीर्वाद से मिली है और यह जीत उत्तराखंड की जीत है, पहाड़ की जीत है|

यह विजय केवल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नहीं, बल्कि उस संपूर्ण युवा शक्ति की है जो राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानते हुए शिक्षा और संस्कार के संग राष्ट्र पुनर्निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प रखती है। उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर पर और छात्रशक्ति का हार्दिक आभार व सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights